फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मतदाताओं को दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ

Thu, 25 Jan 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी में मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम विषय के साथ मनाया गया। डीएम नवनीत पांडे ने अधिकारियों, कमर्चारियों, छात्र-छात्राओं को मतदाताओं निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



डीएम ने कहा लोकतंत्र में हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। वोट जरूर दें, ये आपकी और हमारी ताकत हैं। अपनी ताकत को पहचानें और इसका उपयोग अवश्य करेें। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इसमें निर्वाचन से संबंधित प्रश्न पूछे गए और पांच विजेता प्रतिभागियों योगेश पांडे, भानु पंत, गौरव जोशी, बीएल यादव और कुलदीप कुमार को हमारा संविधान पुस्तक से पुरस्कृत किया गया। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर स्वीप सह नोडल भरत जोशी, राजेंद्र प्रसाद बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अमोड़ी में निकली मतदाता जागरूकता रैली



चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में राष्ट्रीय मतदाता अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नए मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंजली पहले, ओम प्रकाश दूसरे और हरीश जोशी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित, एनएसएस अधिकारी डॉ. पुष्पा, संजय कुमार, डॉ. रेखा मेहता, दशरथ सिंह आदि मौजूद रहे।



इधर, नायकगोठ में एनएसएस स्वयंसेवियों ने जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी भुवन शंकर पांडेय के नेतृत्व में गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान भवानी देवी ने नए मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेम सागर, एलडी तिवारी, एसएस राणा, भुवन चंद्र पांडे, विशाल सिंह, सदानंद भट्ट, ललित मोहन भट्ट आदि मौजूद रहे। क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सरकारी विभागों, स्कूल, कालेज में मनाया गया। मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।
डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता शपथ कार्यक्रम हआ। संचालन चुनाव नोडल अधिकारी डॉ.सुल्तान सिंह यादव ने किया। छीनीगोठ,नायकगोठ में भी कार्यक्रम हुए।



प्रधानमंत्री के युवा संवाद में भाजपाई भी हुए शामिल

टनकपुर(चंपावत)। राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा संवाद में भाजपाई भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के युवाओं से संवाद को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि कहा कि आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, ज़िला महामंत्री पूरन मेहरा, आई टी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जतिन देऊपा, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा हिमांशु पांडे, प्रेमा गड़कोटी समेत अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें