फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झिरकुनी गांव में उल्टी-दस्त से आठ की हालत बिगड़ी

Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 बाराकोट के झिरकुनी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर लोगों की जांच कर दवाएं वितर
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के झिरकुनी ग्राम सभा में उल्टी-दस्त से आठ लोग बीमार हो गए। सभी को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह झिरकुनी ग्राम सभा में उल्टी-दस्त से ग्रसित आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को आपातकालीन वाहन 108 के जरिए लोहाघाट उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें जगदीश चंद्र जोशी, माधवी देवी, सुरेश चंद्र, कपिल जोशी, भागा देवी, सोनू जोशी, सपना जोशी, माधवी देवी शामिल थे। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार से ही गांव में कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई थी। इनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्होंने बुधवार उपजिला अस्पताल लाया गया। बताया कि तबियत बिगड़ने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सभी बीमार 17 से 60 साल की उम्र के हैं। इधर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल झिरकुनी ग्राम सभा में बाराकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम भेज दी गई है। टीम को पानी के सेंपल और खाने के सेंपल लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से छह मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें