फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर के गांधी मैदान में आतिशबाजी की 40 दुकानें लगेंगी

Wed, 15 Oct 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के तहसील सभागार में दीपावली पर्व को लेकर बैठक लेते एसडीएम आकाश जोशी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। प्रशासन ने दीपावली पर्व पर व्यवस्थित तरीके से आतिशबाजी की दुकानें लगाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। एसडीएम आकाश जोशी ने व्यापारियों ने लाइसेंस लेकर निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने के निर्देश दिए। इसमें टनकपुर के गांधी मैदान में 40 और बनबसा के पूर्णागिरि इंटर काॅलेज भजनपुर में 25 दुकानें लगेंगी। अधिक लाइसेंस होने पर टनकपुर में मंडी समिति और बनबसा में मिनी स्टेडियम के लिए आवंटित किए जाएंगे। दुकान लगाने की अवधि 17 से 23 अक्टूबर तक रहेगी।
विज्ञापन

तहसील सभागार में मंगलवार की देर शाम तक एसडीएम जोशी की अध्यक्षता में आगामी दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और आतिशबाजी की दुकानें लगाने आदि को लेकर बैठक हुई। एसडीएम ने यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने और आतिशबाजी बाजार में फायर ब्रिगेड की तैनाती के निर्देश दिए। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि धनतेरस से दीपावली तक नगर के अंदर मुख्य बाजार में दिन के समय बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। बैठक में ईओ दीपक चंद्र, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय, बिजली विभाग एसडीओ मयंक भट्ट, पालिका जेई लक्ष्मण सिंह बोरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, वरिष्ठ सहायक विनोद बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी, एसएसआई पूरन सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें