फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सरकारी अस्पताल के बेड भरे

Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ने से जिला अस्पताल के सभी बेड भर गए। अस्पताल प्रशासन गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज में जुटा है। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक इमरजेंसी में ही उल्टी-दस्त के 40 से अधिक मरीज पहुंच चुके थे। सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि अस्पताल के सभी बेड भर गए हैं। ओपीडी और इमरजेंसी में मरीज आ रहे हैं। मरीजों को सलाह के साथ अधिक गंभीर होने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही अस्पताल में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों का आना शुरू हो गया। इमरजेंसी के सभी सात बेड सुबह 11 बजे तक गंभीर मरीज आने से भर चुके थे जबकि दो वार्ड में भी 12 बेड भर गए। अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त की मरीज वार्ड संख्या 4 निवासी महक (14) ने बताया कि उसे तीन दिन से उल्टी-दस्त हो रहे हैं, अब कुछ सुधार है। मस्जिद एरिया निवासी अहमद जावेद (60) ने बताया कि मंगलवार से उल्टी-दस्त हो रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा निवासी उर्वशी उप्रेती (15) ने बताया कि वह मंगलवार से बीमार हैं, अब कुछ सुधार है। दूरस्थ मथियाबांज निवासी बीना देवी (28) ने बताया कि 24 घंटों में हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसके अलावा नसीम बानो समेत कई मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

सलाह : गर्मी में काम न हो तो घर पर ही रहें, पानी पीते रहें
टनकपुर (चंपावत)। सीएसएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने भीषण गर्मी के प्रकोप से उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर उससे बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में कोशिश करें कि काम न हो तो घर पर ही रहें। अगर घर से निकलना भी हो तो पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सिर ढक कर रखें। पानी पीते रहें, बाहर की तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें। ओआरएस का घोल पीना न भूलें। उल्टी-दस्त होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें