फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे स्वयंसेवक

Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग के लिए अलग से समिति बनाई जाएगी। जिला टास्क फोर्स की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने ग्रामीण महिलाओं, छात्र-छात्राओं पर फोकस कर जागरूकता बढ़ाने को जरूरी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयंसेवकों का चयन कर अच्छे स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संबंधित कार्यक्रमों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और डाक्यूमेंटेशन करने के निर्देश दिए। बताया गया कि बीते वित्तीय वर्ष में इस कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग को कुल मिलाकर 10 लाख रुपये का बजट दिया गया था।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, डीडीओ विवेक उपाध्याय, स्वजल के परियोजना प्रबंधक एमके गर्ग, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, डा.राजेंद्र प्रसाद, डा.जीवन बगौली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें