फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद विद्यामंदिर का फाइनल में प्रवेश

Fri, 26 Oct 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
अतिथियों के साथ विवेकानंद स्कूल व केवि वन बनबसा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रतिभा खोज अंतरविद्यालयी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया, इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर और केंद्रीय विद्यालय वन बनबसा के बीच मुकाबला हुआ। शुभारंभ युवा समाजसेवी योगेश पांडेय ने किया। विवेकानंद ने 15 ओवरों में 132 रन बनाए। दिपांशु बोहरा ने 29 गेंदों पर 56 रन, हर्षित ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए।

जवाब में केंद्रीय विद्यालय की टीम निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन ही बना सकी। मैच के निर्णायक कुलदीप कुमार एवं अरुण परगांई थे। अंकित शुक्ला ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक फाउंडेशन के जिला समन्वयक दीपक सेठी ने बताया कि फाइनल मुकाबला शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता के आयोजन में सोनू बोहरा, हर्षित, नितिन भारती आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें