देशी कपड़ों के साथ पकड़ा गया आरोपी व एसएसबी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की बनबसा बीओपी में नेेपाल से बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से विदेशी कपड़े ला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बाद में कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
दो नेपाली व्यक्ति शुक्रवार को बनबसा बार्डर से भारत की ओर आ रहे थे। जिन्हें एसएसबी जवानों ने बीओपी पर चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में उनके पास से काफी मात्रा में विदेश जैकेट एवं अन्य रेडीमेड कपड़े मिले। एसएसबी के उप निरीक्षक आन सिंह ने बताया कि आरोपी दोनों को पूछताछ के बाद कपड़ों समेत कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
पकड़ने वाली एसएसबी की टीम में कांस्टेबल विपिन चौधरी, अभिनव कुमार, महिला कांस्टेबल कृष्णा कुमारी शामिल थे।