फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा कलाकारों संग देर रात तक थिरके दर्शक

Sun, 23 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
लायंस दीपावली मेले में डांस पेश करती आर्केस्टा पार्टी की कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लायंस दीपावली मेले में शनिवार की शाम आर्केस्ट्रा पार्टी के नाम रही। कलाकारों के साथ दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। लकी ड्रा के साथ मेले का समापन हुआ।  गांधी मैदान में शनिवार की शाम आर्केस्ट्रा पार्टी की रंगारंग प्रस्तुति देखने लोगों की भारी भीड़ रही। समूचा मैदान भीड़ से खचाखच भरा रहा। 
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गहतोड़ी ने किया। लोगों ने मेले में लगे स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। क्लब के अध्यक्ष संजय छतवाल ने कहा कि मेले से हुई आय से निर्धन एवं असहायों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

डांस प्रतियोगिता में राजश्री चंद ने प्रथम, स्नेहा पांडेय ने द्वितीय और दिव्यांश अग्रवाल, नमन भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लद्दाख से कन्याकुमारी तक 73 घंटे में बाइक का सफर तय कर गिनीज बुक ऑफ लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले क्षेत्र के युवा विशाल एवं सन्नी को क्लब ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


संचालन नरेश अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल ने किया। मेले के सफल आयोजन में दीपक शारदा, दीपक छतवाल, मनोज गुप्ता, संजय मगन बिहारी, वैभव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, आशु गर्ग, राजीव आर्या, अनुज अग्रवाल, दीपक जैन आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें