फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कपड़ों से ढकेंगे जरूरतमंदों के तन

Wed, 06 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नव चेतना सृजन मंच ने जरूरतमंदों के तन ढकने के लिए अच्छी स्थिति के पुराने कपड़ों को आम लोगों से एकत्र करने की मुहिम छेड़ी है। समाज के निर्बल एवं असहाय वर्गों के लोगों को ये कपड़े बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


संयोजक डा.बीडी सुतेड़ी की अध्यक्षता और सह संयोजक डा.बीसी जोशी के संचालन में हुई मंच की बैठक में घरों में इस्तेमाल में नहीं आ रहे गरम और अन्य कपड़ों को निर्बल तथा असहाय लोगों को देने की कार्ययोजना तय की गई। नागरिकों से ऐसे कपड़ों को तिवारी होटल में देने की अपील की गई। इन कपड़ों को बाजार में स्टाल लगाकर जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। मंच ने पालतू गौ वंश को आवारा छोड़ने के बजाय नगर पालिका के जरिए गौशाला तक पहुंचाने में मदद की भी अपील की है।

बैठक में पूर्व डीजीसी एएन वर्मा, डॉ.डीएन तिवारी, डॉ. डीडी जोशी, बीडी फुलारा, डॉ. तिलक राज जोशी, हरीश चंद्र पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी, सुरेश जोशी, श्याम कार्की, सुधीर साह, कमलेश सक्टा, बसंत बल्लभ पांडेय, डॉ.कीर्ति बल्लभ सक्टा, त्रिलोक कार्की, चेयरमैन प्रकाश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


गोलज्यू मंदिर को अर्पित करेंगे पुस्तक की राशि
नव चेतना सृजन मंच के सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक डॉ.कीर्ति बल्लभ सक्टा कुमाऊंनी महाकाव्य न्यायमूर्ति गोरल का 15 जनवरी को उत्तरायणी के दिन विमोचन करेंगे। महाकाव्य से प्राप्त आय को गोलज्यू मंदिर को समर्पित किया जाएगा। विमोचन के बाद भंडारा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें