टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में पिछले कुछ दिनों से हाथी के आबादी में आकर उत्पात मचाने के मामले में वन विभाग सक्रिय हो गया है। कर्मियों ने गश्त भी तेज कर दी है। वहीं कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगल में अधिक अंदर तक जाने से बचने और जंगल से सटी आबादी में रात के समय सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।
बीते सप्ताह भर में हाथी आबादी में कई बार आ चुका है। गांव में आया हाथी गेहूं, चने की फसलों और एक दुकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर चुका है। रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि सोलर फेंसिंग लाइन की मरम्मत समेत सुरक्षा दीवार आदि के लिए सर्वे के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद