फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तड़ीगांव-रावलगांव सड़क की बदहाली पर ग्रामीण खफा

Tue, 03 Jun 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आपदा में करीब 10 साल पूर्व क्षतिग्रस्त सड़क की कोई सुध न लेने पर ग्रामीणों का लोनिवि के खिलाफ आक्रोश है। मोटर मार्ग में डामरीकरण न करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी गोपाल सिंह, धन सिंह, दीपक सिंह, अमर सिंह, दिनेश चंद्र, हरीश चंद्र, जीवानंद, नवीन चंद्र, प्रकाश चंद्र और कैलाश चंद्र आदि ने बताया कि करीब सात किमी लंबे तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2014-15 में किया गया था, लेकिन लोनिवि ने सड़क के अंतिम 600 मीटर हिस्से को बिना डामर किए ही छोड़ दिया, इससे मार्ग पर रोड़े और गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इस मार्ग में दोपहिया वाहन चालक इन छोटे-छोटे पत्थरों पर रपटकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोनिवि से बदहाल मोटर मार्ग में डामरीकरण करने की मांग उठाई, लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। बताया कि इस मोटर मार्ग से रावलगांव, इजड़ा, लोहाश्री, देगांव, धूरा, सूराकोट, सूरी बेबड़ी सहित कई गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

कोट-
तड़ीगांव रावलगांव मोटर मार्ग में शेष बचा हुआ भाग जिला योजना में स्वीकृत करा लिया गया है। शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - हितेश कांडपाल, ईई, लोनिवि, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें