फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मलबा आने से नौ घंटे बंद रहा ललुवापानी-बनलेख मार्ग

Tue, 03 Jun 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में मंच तामली सड़क पर आए पेड़ को काटकर हटाती अ​ग्निशमन की टीम। स्रोत : आपदा
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पिछले 24 घंटे में 17 मिमी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनपद में हुई खंडित वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण तीन सड़कें बंद होने से कई गांव की बड़ी आबादी का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। मलबा और बोल्डर आने से ललुवापानी-बनलेख सड़क करीब नौ घंटे तक बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

आपदा विभाग के अनुसार बारिश के चलते मंच-तामली, नरसिंह डांडा-भगीना भंडारी और ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग मलबा, बोल्डर तथा पेड़ गिरने से बंद हो गए। नरसिंह डंडा रोड पर पेड़ गिरने से यहां करीब आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही। ललुवापानी बनलेख रोड पर सुबह करीब आठ बजे मलबा आने से इस पर आवाजाही बंद हो गई। शाम करीब पांच बजे मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया। सड़क बंद होने से दिन भर स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आसपास के कई लोगों ने पैदल ही मुख्य मार्ग तक आवाजाही की। इधर, मंच तामली सड़क पर पेड़ गिरने से यह करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही। अग्निशमन की टीम ने पेड़ काटकर सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारु किया। मंगलवार को नगर में सुबह से कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और शाम तक काले बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में चंपावत में 17 और लोहाघाट में सात मिमी बारिश दर्ज की गई।

Next
AU ऐप में पढ़ें