लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट का तड़ीगांव-रावलगांव के लोग मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग करते-करते वह थक चुके हैं। उन्होंने जल्द डामरीकरण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीण नारायण सिंह, गोपाल सिंह, दीपक सिंह, दिनेश सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह, जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि लोगों ने बताया कि लोनिवि ने करीब 10 साल पूर्व पांच किमी लंबे तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग का किया गया था। उसके बाद से इस मोटर मार्ग को बदहाल छोड़ दिया गया। बताया कि मोटर मार्ग पर कई जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोटर मार्ग से रावलगांव, इजड़ा, लोहाश्री, देगांव, धूरा, सूराकोट, पाडासों सेरा, सूरी बेबड़ी आदि गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग में शीघ्र डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।