फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। ।
विज्ञापन
लोहाघाट में रायनगर चौडी के ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क सुविधा की मांग को लेकर रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में धरना, प्रदर्शन किया। बीडीसी सदस्य भैरव राय, ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में चौड़ी के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि जिला पंचायत के पुराने अश्वमार्ग का श्रमदान से चौड़ीकरण कर डिग्री कॉलेज से आगे कांठापानी से रायनगर चौड़ी गांव के लिए एक किमी हल्का मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यह भूमि चौड़ी एवं डैंसली गांवों की संयुक्त गौचर पनघट है, लेकिन ग्राम सभा डैंसली के कुछ लोग इस भूमि को अपने नक्शे की भूमि बताकर एसडीएम को कार्य रोकने की मांग की थी। एसडीएम ने अग्रिम आदेश तक सड़क निर्माण में रोक लगा दी गई थी। 

चौड़ी के बीडीसी सदस्य भैरव दत्त राय की ओर से एसडीएम से लंबे समय से मांग की जाती रही। उनका कहना था कि एसडीएम ने रविवार को दोनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की पटवारी चौकी में बैठक हुई थी। उनका कहना है कि तय समय में चौड़ी के जन प्रतिनिधि तो पहुंच गए लेकिन डैंसली के जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में भाग न लेकर मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को रायनगर चौड़ी के सैकड़ों लोगों को साथ लेकर ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य भैरव राय एसडीएम कोर्ट में पहुंच गए तथा सड़क की मांग को लेकर धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान भवानी दत्त राय, गंगा दत्त, धर्मानंद राय, गोपाल दत्त राय, आनंद राय, हरीश चंद्र, आरती, नीलम, हेमा देवी, माधवी देवी, बलदेव, दीपा देवी, केशव दत्त, दुर्गा दत्त, गणेश राय, पूरनत चंद्र राय, लीला देवी, जानकी, पार्वती देवी, कमला, नीमा, लक्ष्मी, अनीता, नंदी, जितेंद्र, राजेंद्र, किरन, महेश, कमलेश, परमानंद, केशव दत्त, हरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें