फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तड़ाग गांव के पास तेंदुए और भालू दिखने से दहशत में ग्रामीण

Mon, 01 Dec 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के तड़ाग गांव में तेंदुए और भालू के आने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। दोनों जंगली जानवरों के गांव के आसपास दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने उप प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन देकर उनकी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोनों हिंसक जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। सरपंच उमेद सिंह बोहरा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि कुछ समय से तड़ाग गांव में भालू और तेंदुए का आतंक बना हुआ है। दिन दहाड़े ही तेंदुआ गांव की सीमा में दिख रहा है। डर से ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

महिलाएं जानवरों के लिए चारा लाने तक के लिए जंगल जाने में डर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि तड़ाग, निगालीगाड़, कोटला और सिरतोली गांवों के बच्चे जूनियर हाईस्कूल कालाकोट आने-जाने के लिए रोजाना जंगल के रास्ते से गुजरते हैं, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक समूह बनाकर उन्हें स्कूल पहुंचा रहे हैं। पूर्व प्रधान होशियार बोहरा, ग्राम प्रधान दीपक सिंह, जगदीश सिंह, शांति देवी, देव सिंह, भवानी देवी, नारायणी देवी ने वन विभाग से भालू और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें