फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडलक क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sat, 31 Mar 2018 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र में काकड़ी से ककरतोला तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हुई पेयजल योजना, वर्मी कंपोस्ट, मंदिर के बैंच, पेयजल योजना को ठीक नहीं करने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था से सड़क निर्माण के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। मांगे पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 ग्रामीणों का कहना था कि करीब दो वर्ष पूर्व लोनिवि ने काकड़ी से ककरतोला तक दो किमी लंबी सड़क का निर्माण किया था। इस दौरान सड़क निर्माण में काकड़ी मंदिर के सीमेंट से बने 10 बैंच, आम रास्ते, ककरतोला की पेयजल योजना और बिशन दत्त का निजी वर्मी कंपोस्ट ध्वस्त कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के बाद लोनिवि अधिकारियों ने निर्माण के दौरान हुए नुकसान की ओर पीठ कर लिया। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे सुरक्षा दीवार नहीं बनने से उनके खेतों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में बिशन दत्त भट्ट, भुवन भट्ट, गणेश भट्ट, योगेश, कमल, घनश्याम, उमेद सिंह, राजू, शंकर भट्ट आदि शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें