फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हर घर नल योजना पूरी नही होने से भडके ग्रामीण

Wed, 28 May 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हर घर नल हर घर योजना का कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के पाटन प्रेमनगर तोक में हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य पूरा न होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के खष्टी बल्लभ पांडेय, गोविंद बल्लभ खकज़्वाल के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने कहा लोगों का कहना है कि क्षेत्र की लगभग 400 परिवारों की आबादी के लिए करीब दो साल पूर्व करीब साढे चार करोड़ रुपये से हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह पूरा नहीं हो पा रहा है। लोग गाड, गधेरों, प्राकृतिक स्रोतों से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
बताया कि योजना के तहत रोडवेज क्षेत्र के नीचे स्थित गधेरे में ट्यूबवेल निर्माण और पाटन गांव के ऊपर पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित था, जिससे प्रेम नगर क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति होनी थी। योजना का काम ठप पड़ा है। अब तक क्षेत्र के किसी भी घर तक पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रेम नगर के ग्रामवासियों ने योजना की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मोहन चंद्र जोशी, मोहन चंद्र पाटनी, हरीश सिंह अधिकारी, दीपक अधिकारी, उमेश जोशी, देव सिंह अधिकारी आदि रहे। इधर, जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि जल्द योजना कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें