फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के वैला सहित कई गांवों के लोगों को मोबाइल सिग्नल न मिलने से लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर शीघ्र मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर पूरा देश डिजिटल इंडिया की दौड़ में शामिल हो रहा है। व्यापार सहित सभी कार्यालयों के कार्य को भी ऑनलाइन किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र के वैला, खटोली, भिंगराड़ा, खरही, बालातड़ी, गड्यूड़ा, चल्थिया, तलाड़ी, भाट पिनाना, महर पिनाना आदि ग्राम पंचायतों में आज भी मोबाइल नेटवर्क तक नहीं पकड़ पा रहा है। इससे ग्रामीणों की अपने सगे-संबंधियों से फोन पर बात तक नहीं हा पा रही है। साथ ही सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट के अभाव में सभी कार्य बाधित हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल इंडिया का लाभ भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
गांव में किसी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। कभी कभार सिग्नल आ भी गए तो बात नहीं हो पाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में हीरा बल्लभ भट्ट, सतीश मौनी, जगदीश भट्ट, प्रकाश चंद्र, श्याम सिंह, दिनेश चंद्र, रमेश चंद्र, उर्बा दत्त, केशव दत्त, रामदत्त, शेखर जोशी, हीरा बल्लभ, उमेश चंद्र, सूरज सिंह, रमेश भट्ट, दीपक शर्मा, जगदीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो..............
मंगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें