फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा न होने से गेहूं की फसल को 60 से 70 फीसदी तक पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने जिले के फूंगर गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। राजस्व एवं कृषि सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित क्रॉप कटिंग प्रयोग में काश्तकार अमर सिंह के खेत नंबर 6275 एवं 6276 में 30 वर्ग मीटर का प्लॉट बनाकर उपज का अनुमान लगाया गया। पहले प्लॉट में 3.165 किलो और दूसरे प्लॉट में 8.065 किलो गेहूं की बालियां प्राप्त हुई।
विज्ञापन

बारिश न होने के कारण सूखे से गेहूं की फसल को 60 से 70 प्रतिशत नुकसान का आंकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्रॉप कटिंग प्रयोग की रिपोर्टिंग सीसीई एग्री मोबाइल ऐप से कर शासन को भेजी गई। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के बाद राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोहित मेहता, राजीव मेहरा, नीरज कुमार और कृषि बीमा प्रतिनिधि किशोर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें