फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के काम में देरी पर भन्नाए ग्रामीण

विज्ञापन
गल्लागांव-देवलीमांफी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग करते क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आसपास के छह गांवों के जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोगों की बैठक में काम शुरू न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 17 किमी गल्लागांव-देवलीमांफी मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल है। लोनिवि से हस्तांतरित होकर पीएमजीएसवाई के स्वामित्व में गई इस मोटर मार्ग में निविदा भी लगी, लेकिन कतिपय विवाद के चलते काम रुक गया। मार्ग की बदहाली पर बैड़ाओड़, सेरी, नौमाना, ढटीगांव, सिमलटुकरा, तड़ीगांव आदि गांवों के पांच हजार से अधिक लोग जान हथेली में रखकर आवागमन को मजबूर हैं। रविवार को हुई बैठक में ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, सुनीता देवी, सपना जोशी, नवीन चंद्र, संजय जोशी, शंकर लाल, गोविंद प्रसाद, पंकज, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मण नाथ, हेमा तिवारी, सूरज, श्याम बोहरा आदि थे। इधर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का कहना है कि अदालत से निविदा संबंधी विवाद निस्तारित होने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें