फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड नहीं तो वोट नहीं: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी; चुनाव बहिष्कार का किया एलान

Wed, 03 Apr 2024 02:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

लोहाघाट के मरोड़ाखान-बंतोली सड़क मार्ग में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदहाल सड़क पर वर्षों से डामरीकरण ना होने से खफा विकासखंड बाराकोट के बंतोली के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान नारायण सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में गांव के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चोंं ने मरोड़ाखान-बंतोली सड़क मार्ग में डामरीकरण न होने पर गहरी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 साल पूर्व ढाई किमी सड़क का निर्माण किया गया था। तब से यह सड़क बदहाल पड़ी हुई है। ग्राम प्रधान ने कहा कि लंबे समय से बदहाल सड़क पर डामरीकरण को लेकर शासन प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से लगातार हो रही उपेक्षा से ग्रामीण आहत हैं, उन्होंने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है।

ये पढ़ें-  Rudrapur: पीएम मोदी...लोगों की हां से हर्षाए और ना ने भी दी ताकत-राहत, PM ने पूछे दस सवाल; जनता ने दिए जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यदि जन प्रतिनिधि, शासन प्रशासन उनकी समस्या नहीं सुन रहे हैं तो वह भी चुनाव का बहिष्कार कर जनता की ताकत दिखाएंगे। सड़क की हालत खराब होने के चलते बीमार, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्गों को डोली के सहारे राष्ट्रीय राजमार्ग में पहुंचाया जाता है। जिसमें काफी दिक्कतें होती हैं। प्रदर्शन करने वालों में रमेश सिंह, किशोर सिंह, उमा देवी, कलावती देवी, गीता देवी, तुलसी देवी, निर्मला देवी, ललिता देवी, देवकी देवी, प्रियंका, तुलसी, जानकी देवी, जगत सिंह, अमर सिंह राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें