फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलहिंडोला पेयजल योजना से अन्यत्र कनेक्शन देने पर भडक़े ग्रामीण

विज्ञापन
पुलहिंडोला पेयजल योजना से अन्य गांवों को पेयजल कनेक्शन देने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के पुलहिंडोला में बनाई गई पेयजल योजना से आसपास के गांवों के लोगों को पानी के कनेक्शन वितरित करने की भनक लगने से पुलहिंडोला के ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अन्यत्र पेयजल कनेक्शन देने का जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि पेयजल योजना से अन्यत्र पानी दिया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। पुलहिंडोला स्थित शहीद स्थल पर पेयजल संघर्ष समिति के अध्यक्ष आन सिंह भंडारी और पुल्ला के ग्राम प्रधान पवन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर पुलहिंडोला पेयजल योजना से अन्यत्र गांवों को पेयजल एवं अतिरिक्त कनेक्शन न देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलहिंडोला पेयजल योजना केवल अस्थायी योजना है तथा निकट भविष्य में इस योजना पर जल संकट गहरा सकता है।
हैंडपंप आधारित इस योजना का भविष्य में कोई भरोसा नही है। कहा कि बाजार में पूर्व से चल रहे हैंडपंपों का जल स्तर काफी कम होने के चलते वह सूख चुके हैं। लोगों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद यह योजना स्वीकृत हुई है। कहा कि अगर पुलहिंडोला वासियों की इस मांग को न माना गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। विरोध करने वालों में देवेंद्र सिंह पाटनी, नरेश पांडेय, राजू पांडेय, दीवान नाथ, मोहन सिंह भंडारी, मदन सिंह धौनी, त्रिलोक सिंह सामंत, कमल वर्मा, तारा पांडेय आदि मौजूद रहे। जल निगम के अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि योजना के शुरूआत में टुनकांडे गांव में पूर्व में स्टेंड पोस्ट लगाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत करीब से 40 से 50 परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें