फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के नजदीक तेंदुए की आहट, मौके पर पहुंची जंगलात के हाथ खाली

विज्ञापन
जंगल के करीब चंपावत के त्यारकुड़ा गांव में तेंदुए की खोज करती वन विभाग की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर में गौड़ी के जंगल के नजदीक मांदली में मंगलवार शाम को तेंदुए और दो शावक देखे जाने से हड़कंप मच गया। रेंजर आरपी टम्टा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन की मगर तेंदुआ हाथ नहीं लगा। अलबत्ता विभाग ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सतर्क रहने के साथ बच्चे व बुजुर्गों को जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे नगर से तीन किमी दूर मांदली मेें एक तेंदुए और उसके दो बच्चे दिखाई पड़ेे। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी व अन्य लोगों से जानकारी मिलने के बाद चेयरमैन विजय वर्मा ने फौरन वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों को जरूरी जानकारी देने के बाद इलाके में खोजबीन की। मगर दो घंटे की मशक्कत के बाद नाकामी हाथ लगी। रेंजर टम्टा ने बताया कि मांदली से कुछ दूरी पर बड़ा बोल्डर और नदी है। संभवत: तेंदुआ और उसके बच्चे इसी जगह पर छुपे रहे होंगे। संभावना जताई कि तेंदुआ इन शावकों को चलना सीखा रहा होगा, इसी कारण वह क्षेत्र के करीब नजर आया होगा। और फिर गौड़ी के जंगलों की ओर लौट गए होंगे। विभागीय टीम में हरीश जोशी, हरीश तिवारी, दिनेश भट्ट, आरएस नयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें