शारदा और उचौलीगोठ में 28 हेक्टेयर से खनिज सामग्री की अवैध निकासी का आरोप है। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को प्रशासन से चोर रास्तों पर जेसीबी से नाली का खुदान शुरू करवा दिया है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने नाली का खुदान करने के साथ ही वन निगम, वन विभाग, राजस्व विभाग को ज्वाइंट चेकिंग कर गांवों में डंप अवैध खनिज सामग्री के स्टॉक सीज करने के निर्देश दिए हैं।
खनन निकासी शुरू होने के साथ ही यहां खनिज सामग्री की अवैध निकासी भी होती है। शारदा के साथ ही उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर से भी खनिज की निकासी हो रही है, जिसकी आड़ में खनन माफिया गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा आदि गांवों से लगे नदी क्षेत्र के चोर रास्तों से खनिज की अवैध निकासी कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम दुर्गापाल ने चोर रास्तों का निरीक्षण कर जेसीबी लगाकर गांवों, नदी क्षेत्र के बीच नाली की खुदाई शुरू करवा दी है।