फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज सुबह आठ बजे से बनलेख से बैरियर रवाना होंगे वाहन

Tue, 15 Oct 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोन स्वाला के कारण वाहनों की आवाजाही में समय परिवर्तन किया जा रहा है। 16 अक्तूबर से बनलेख बैरियर से छोटे और बड़े वाहन सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छोड़े जाएंगे जबकि टनकपुर से ककराली गेट बैरियर से सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक आवाजाही की छूट होगी।
विज्ञापन

डेंजर जोन स्वाला के चार से अधिक बार छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही में छूट और परिवर्तन किया गया। इससे पहले चंपावत की तरफ आने वाले बड़े वाहनों के आवाजाही समय नौ बजे से था। इससे बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही थी जबकि छोटे वाहनों के लिए सुबह से ही आवाजाही में छूट दी गई।
भार वाहनों को 16.200 टन की पर्ची ककराली गेट पर दिखाना अनिवार्य था। हालांकि स्वाला डेंजर जोन के कारण भूस्खलन होने की वजह से टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधों के साथ हो रही है। प्रशासन ने आवागमन के समय में थोड़ी ढील दी है।
विज्ञापन

डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि चंपावत से टनकपुर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को बनलेख बैरियर से सुबह आठ बजे से शाम 5:30 बजे तक छोड़ा जाएगा। टनकपुर से आने वाले वाहन ककराली गेट बैरियर से सुबह सात से शाम 4:30 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे। ट्रैफिक प्लान 16 से 25 अक्तूबर तक लागू रहेगा। एसपी अजय गणपति ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें