फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आड़े-तिरछे पार्क वाहन बने मुसीबत, दिनभर लगता रहा जाम

Wed, 18 Feb 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मुख्य बाजार में जाम के चलते फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नगर क्षेत्र में लंबे जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार सहित आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों के लिए सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को ललुवापानी तिराहे पर सुबह से ही बार-बार जाम लगता रहा। सड़क किनारे आड़े-तिरछे पार्क वाहनों के चलते कई बार लंबा जाम लगा। मौके पर तैनात यातायात कर्मियों को यातायात सुचारु करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खेतीखान तिराहे पर जाम के चलते भैरव तिराहे तक लंबा जाम लग गया। वहीं लोहाघाट और टनकपुर से आने जाने वाले वाहनों की भी लंबी कतार लग गई। वाहनों के पहिये बार-बार थमते रहे।
पूरे दिन में करीब पांच से अधिक बार लंबा जाम लगा। जाम के चलते राहगीरों के लिए भी पैदल चलना मुश्किल हो गया। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग और बच्चों को हुई। यातायात प्रभारी हयात सिंह अधिकारी ने बताया कि जाम को सुचारु कर दिया गया था। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। गलत तरीके से सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के चालानी कार्रवाई लगातार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें