फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में सात घंटे बंद रही आवाजाही, मार्ग हुआ जोखिम भरा

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास गिरा मलबा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर कई जगह मलबा आने से शुक्रवार को सात घंटे तक वाहनों का संचालन ठप रहा। बारिश और मलबे के मद्देनजर खतरे को देखते हुए चंपावत और टनकपुर में बैरियर लगाकर पुलिस ने काफी देर तक वाहनों का संचालन बंद रखा। शाम चार बजे बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ। लेकिन रोड पर खतरे के चलते चंपावत से टनकपुर को रोडवेज की एक भी बस नहीं जा सकी। रूट को सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग और देवीधुरा होते हुए डायर्वट किया गया।
विज्ञापन

स्वांला और बेलखेत के पास आए मलबे से राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 6.30 बजे से बंद था। बारिश के चलते मलबे को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। 11.25 बजे मलबा हटाने के बाद करीब एक घंटे वाहनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान टनकपुर की तरफ से रोडवेज की दो बसें (दिल्ली व बरेली) और कुछ अन्य वाहन पहुंचे। लेकिन सड़क की हालत खराब होने से दोपहर करीब दो बजे से आवाजाही को फिर से रोक दिया गया। शाम चार बजे बाद फिर आवाजाही को खोल दिया गया। मगर इसके बाद भी रोड के जोखिम भरे होने से छिटपुट आवाजाही रही।
टनकपुर से पहाड़ को चली पांच बसें (देहरादून व दिल्ली की दो-दो और गुरुग्राम की एक बस) चल्थी से टनकपुर वापस गई। लोहाघाट से मैदानी क्षेत्र को शुक्रवार को एक भी बस नहीं चली। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या ने कहा कि लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए एकमात्र बस देहरादून के लिए एक बस संचालित हुई। इसके अलावा पेड़ गिरने से चंपावत-मंच-तामली मोटर मार्ग भी कठाड़ के पास बंद रहा।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बरसात:
चंपावत:13 एमएम
लोहाघाट:05 एमएम
पाटी:09 एमएम
बनबसा:16 एमएम
बारिश से लुढ़का तापमान
चंपावत/लोहाघाट। बृहस्पतिवार रात से लगातार हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बारिश के अलावा छिटपुट ओले भी गिरे। जिसकेचलते जन-जीवन अस्तव्यस्त रहा। लोग दिन भर अंगीठी व हीटरों को घेरे रहे। चंपावत में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री रहा। इस बारिश को किसानों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। सहायक उद्यान अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि ये बारिश किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगी। लहसुन, प्याज, मैंथी, पालक, राई, मटर की फसलों को काफी लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें