पुनेठी ग्राम सभा की खुली बैठक में विचार रखतीं ग्राम प्रधान सुनीता नेगी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत से लगी ग्रामसभा पुनेठी की खुली बैठक में गांव के विकास के लिए एकजुट प्रयास की बात की गई। ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सीसी मार्ग, पेयजल व्यवस्था में सुधार सहित कई समस्याएं रखीं। सियासी नजरिए से दूर रह, क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से विकास कार्य करने की बात कही गई। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पंचायत के विकास के लिए पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश उप्रेती, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सभासद लोकेश पुनेठा, तनुजा पुनेठा, कुंदन सिंह, मनमोहन सिंह, विनोद आदि ने विचार रखे। इस मौके पर डेयरी विभाग के महेश, ग्रामीण देवकीनंदन पांडेय, कैलाश पांडेय, कैलाश बिष्ट, मनोज, भैरव, केदार राम, कैलाश तिवारी, कमल, लक्ष्मी, आशा, सुनीता, मंजू, राकेश कुमार, धनी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।