ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी के समीप सब्जी से लदा एक ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर को चोट आई है। वाहन में एकमात्र चालक ही सवार था। हादसे का कारण किसी वाहन को पास देने में संतुलन खोना बताया गया है।
चल्थी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा से सब्जी लेकर पिथौरागढ़ जा रहा ट्रक (यूके 04/टीए-6236) शनिवार रात करीब 9 बजे अमोड़ी से एक किलोमीटर पहले बेट्टा मोड़ पर असंतुलित होकर खाई में गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चालक रामशरण पुत्र पूरन सिंह निवासी जौला पिथौरागढ़ वाहन के केबिन में फंसा हुआ था। ग्रामीणों और चल्थी पुलिस के कांस्टेबल किशन सिंह ह्यांकी तथा जीवन भंडारी ने किसी तरह से चालक को वाहन से बाहर निकाला। ड्राइवर ने बताया कि वाहन को पास देने के चक्कर में असंतुलित होकर खाई में जा गिरा।