फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा में सब्जियों के दाम आसमान पर

Fri, 27 Mar 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। इन दिनों ईरान-इजराइल युद्ध का असर न केवल रसोई गैस पर पड़ा है बल्कि अब सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ने लगा है। बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बनबसा में एक पखवाड़े में कई सब्जियों के दामों में अचानक वृद्धि हुई है। सब्जी विक्रेता शोएब खान ने बताया कि नींबू 180 रुपये, लहसुन, हरी मिर्च 120 रुपये किलो बिक रही है। तुरई, बीन 80 रुपये, अदरक, परमल 100 रुपये, मटर, मेथी, सेम, शिमला मिर्च 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कद्दू, बैंगन, गाजर, चुकंदर देसी खीरा 40 रुपये प्रति किलो है। प्याज 25, गोभी, लौकी, पालक, 30 रुपये, मूली, टमाटर, खीरा, बंद गोभी 20 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
सब्जी विक्रेता फारूक ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में अधिक बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र पर्व पर व्रत के बाद भी लहसुन के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें