पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के मां वाराही धाम में बगवाल मेला पांच अगस्त शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मेले का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति करेंगे। 12 दिवसीय मेले का समापन 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर होगा। मुख्य मेला बगवाल नौ अगस्त को आकर्षण का केंद्र रहेगा।
मेले के संबंध में मंदिर कमेटी और प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मां वाराही धाम को आकर्षण तरीके से सजाया गया है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि बगवाल मेले की व्यवस्थाओं के लिए युवाओं की अलग से टीम बनी बनाई गई है। पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी ने बताया कि मंगलवार को सांगी पूजन, मां वाराही दर्शन और विशेष पूजा अर्चना होगी। पूजा में चार खाम और सात थोक और मंदिर के पुजारी मौजूद रहेंगे।
थानाध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पहले चरण में एक इंस्पेक्टर और दो एसओ सहित 120 कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। दूसरे चरण में मुख्य मेला बगवाल के दौरान एक प्लाटून पीएसी के साथ ही इंस्पेक्टर और एसआई के साथ ही पुलिस फोर्स अग्निशमन की टीम मौजूद रहेंगी। संवाद