पाटी अस्पताल में कोविड का टीका लगाती स्टाफ नर्स।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। पाटी अस्पताल में कोविड के टीकाकरण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। पहले दिन पाटी में 100 में से 85 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि एक महिला डॉक्टर शैली प्रशिक्षण में होने की वजह से बाहर थी, जबकि 14 स्वास्थ्य कर्मियों को एलर्जी, बुखार, सर्दी-जुकाम या महिला कर्मियों के गर्भवती होने की वजह से टीका नहीं लग सका। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर बीडीओ अमित ममगई, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, सुरेश भट्ट, बीएस मेहता, हेम शर्मा, राजू बिष्ट, केशर सिंह अधिकारी, विक्रम गोस्वामी आदि थे।
इधर लोहाघाट एसडीएच में तीसरे चरण में शुक्रवार को 70 लोगों का टीकाकरण हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट आरसी गौतम, सेक्टर मजिस्ट्रेट एमसी पलड़िया के निर्देशन और एमएस डॉ. जुनैद कमर के नेतृत्व में पहला टीका मायावती अस्पताल के सतीश चंद्र पुनेठा को लगाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम विमला कोहली, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, बीएम डंगवाल, महेश खोलिया, महेश उप्रेती आदि ने सहयोग किया।