फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मैदान के अधूरे मंच को पूरा करेगी नगर पालिका, 15 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
टनकपुर के गांधी पार्क में अधूरा पड़ा मंच। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर के गांधी मैदान के अधूरे मंच निर्माण का काम अब जल्द ही पूरा हो सकेगा। तीन साल से अधर में लटके इस काम को अब नगर पालिका पूरा कराएगी। इस काम के लिए बीएडीपी से 15 लाख रुपये दिए गए हैं। इस मंच का उपयोग सांस्कृतिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी मैदान में 2017 में स्वीकृत मंच निर्माण के काम का शुरुआती जिम्मा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम (सीएनडीएस) को मिला था। सीएनडीएस ने तीन साल पूर्व दस लाख रुपये से मंच की दीवार बनाई, लेकिन लिंटर के लिए धन नहीं बचा। अपर सहायक अभियंता बिजेंद्र सुयाल ने बताया कि 50 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े मंच निर्माण की फाउंडेशन से लेकर दीवार का निर्माण कार्य जुलाई 2018 में पूरा कर लिया था, लेकिन आगे का काम धन न होने से नहीं हो सका। बाद में लिंटर के काम के लिए विधायक निधि से सिंचाई विभाग को दिए गए चार लाख रुपये विभाग ने वापस कर दिए। अलबत्ता अब इस मंच के बचे काम को बीएडीपी से मिले 15 लाख रुपये से नगर पालिका पूरा करेगी। नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि इस मंच को फेब्रिकेटेड तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें