बौतड़ी में ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत जिला अस्पताल में एक दिन के विराम के बाद शनिवार को फिर से टीकाकरण शुरू हुआ। इसके अलावा लोहाघाट में चार दिन और टनकपुर में दो दिन बाद 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगने शुरू हो गए।
इनके अलावा शनिवार को जिले भर में पाटी, देवीधुरा, खेतीखान, रीठा साहिब, बाराकोट, मंच, पुलहिंडोला, बनबसा में टीके लगाए गए। कुल 1957 लोगों को शनिवार को टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि टीके की 6650 डोज सभी केंद्रों में जरूरत के हिसाब से भेज दी गई हैं।
बौतड़ी गांव में लिए गए 71 लोगों के सैंपल
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बौतड़ी गांव में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर ग्रामीणों के सैंपल लिए। शनिवार को उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। डॉ. मंजीत ने बताया कि बौतड़ी गांव में 71 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल बीएम डंगवाल ने लिए। (संवाद)
एक दिन के ठहराव के बाद चंपावत जिला अस्पताल में कोविड का टीकाकरण शुरू हुआ। 45 साल से अधिक के व्यक्ति ?- फोटो : CHAMPAWAT