सुतेड़ा गांव में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
विकासखंड बाराकोट के सुतेड़ा गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करने के साथ जन प्रतिनिधियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
शनिवार को नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुतेड़ा, वल्सों, चौमेल के ग्रामीण मौजूद थे। भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने से उनकी खेती चौपट हो गई है। उन्होंने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर उचित मुआवजा देने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में पेयजल स्रोत सूख चुके हैं, पानी की किल्ल्त है।
लोग गाढ़ गधेरों, हैंडपंपों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जन प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, गंगा सिंह, कमल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हयात सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश सिंह, प्रहलाद सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमल शर्मा, आकाश आदि थे।