फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग आगाज

Sat, 14 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
उत्तरायणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार को मकर संक्रांति से हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेले का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मौके पर छोलिया नृत्य के साथ शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वहीं कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से उत्तराखंड की संस्कृति से दर्शकों को रूबरू कराया।
शहर के गांधी मैदान में लगे मेले का उद्घाटन आयोजक क्लब के संरक्षण डा. दिनेश चंद्र पाठक ने किया। सुबह से ही उत्तरायणी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना रहा। एक और जहां हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की, वहीं दूसरी तरफ छोलिया नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा से उत्तरायणी मेले की धूम मची रही। शोभायात्रा में कुमाऊंनी परिधानों में सजी महिलाओं और बालिकाओं की कलश यात्रा के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराती विभिन्न स्कूलों के बच्चों की शानदार झांकियां शामिल रही। आयोजक क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र चंद एवं सचिव अजय गुरुरानी ने क्लब द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। मेले के पहले दिन हुई सब जूनियर स्कूली बच्चों की एकल एवं ग्रुप सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। वहीं सायंकालीन कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया। विधायक हमेश खर्कवाल, उक्रांद नेता त्रिलोक चंद सोराड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, कोतवाल वीसी शर्मा आदि ने मेले के कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन





पर्वतीय व्यंजनों और जड़ी-बूटियों के स्टाल पर भीड़ रही 
उत्तरायणी मेले में लगे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टालों के साथ ही जड़ी-बूटियों एवं पर्वतीय खाद्यान्नों के स्टालों पर भी लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने पर्वतीय व्यंजनों का जायका लिया और जड़ी-बूटी एवं औषधीय खाद्यान्नों की खरीदारी की।
विज्ञापन



आज स्टार नाइट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे
हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले में रविवार को स्टार नाइट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों और कलाकारों की टीम शानदार प्रस्तुतियां देगी। क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, डा. वीके जोशी, डीडी भट्ट, विजय चंद, एलडी गहतोड़ी, केएन तिवारी आदि ने क्षेत्र के लोगों ने मेले में आकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें