फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड देव भूमि तेरी जै जै कार...

Tue, 29 Dec 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवा कल्याण तथा प्रांतीय विकास दल की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवक और युवती मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ज्येष्ठ प्रमुख चतुर सिंह मेहता ने महोत्सव  का आगाज किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रदर्शन का एक मंच मिलता है।
विज्ञापन

एबीडीओ जीएस महला की अध्यक्षता तथा रबीश पचोली के संचालन में रौलामेल की चंचला लडवाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने लाली हो लाली हौंशिया पधानी लाली तीलै धारो बोला.. तथा सुरेश रसीला के नेतृत्व में आए धरसों के कलाकारों ने उत्तराखंड देव भूमि तेरी जै जै कार.. तथा पुनौली के प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आए कलाकारों ने पहाड़ में ढकी रौ मेरो उत्तरांचल लोक गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
पूनाकोट-पाटी की टीम ने  पहला, धरसों ने दूसरा तथा सुनडुंगरा के कलाकारों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में लोक गीत, लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन, नृत्य, संगीत, वादन, गिटार, तबला, हारमोनियम, बांसुरी आदि वर्ग शामिल थे। आयोजन में प्रकाश चंद्र, पूरन भट्ट, रमेश पाटनी, कैलाश राम, प्रकाश जोशी, सुंदर सिंह, गिरीश जोशी, जगदीश राम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें