फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से कांग्रेस राज को उखाड़ फेंके : अजय

Sat, 19 Nov 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
उत्तराखंड से कांग्रेस राज को उखाड़ फेंके : अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शनिवार को लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। यात्रा में पार्टी का कोई भी केंद्रीय नहीं पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व सांसद बलराज पासी, कुमाऊं संयोजक दान सिंह रावत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए लोगों से आगामी चुनाव में कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से खुश है। नोटबंदी के फैसले से न सिर्फ देश से भ्रष्टाचार खत्म होगा, बल्कि कालाधन भी खजाने में जमा होगा। नोटबंदी की परेशानी झेलने के बाद भी आम जनता खुश है और कालाधन समेटे लोगों की नींद उड़ी हुई है।

यात्रा के जिले में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी जनसैलाब के साथ यात्रा का स्वागत किया। तुुलसीराम चौराहे में हुई सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के दिशा में केंद्र सरकार बेहतर कदम उठा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में दर्जनों घोटाले हुए, जबकि ढाई साल के मोदी के शासन में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। भट्ट ने कहा कि रावत सरकार के शासन में प्रदेश की जनता माफियाराज से त्रस्त रही। खनन, शराब माफिया का राज कायम रहा और सरकार ने अपने चहेतों को सरकारी खजाने से मालामाल करने का काम किया है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तन की पहल से विरोध खेमों में खलबली मची है। सरकार के इस फैसले से विदेशों में कालाधन रखने वालों में ही नहीं देश के अंदर भी कालाधन रखने वाले बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास भाजपा के पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद ही साकार होगा। परिवर्तन यात्रा को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन से साफ है कि राज्य की जनता अब कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेेंकने को तैयार बैठी है।

सभा में यात्रा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत, कुमाऊं संयोजक दान सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री बीना महराना, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक, सुभाष बगौली, कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, गोविंद सामंत आदि ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री राम दत्त जोशी ने किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें