फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आज पहली बार चंपावत में होगी कैबिनेट बैठक, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले ले सकती है सरकार

Sun, 04 Oct 2026 09:18 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

कैबिनेट बैठक रविवार सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एनएचपीसी परिसर में होने वाली इस बैठक को लेकर जिले के लोगों में बहुत उत्साह है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों और अधिकारियों को पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक खानपान की झलक भी देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


चुनावी वर्ष में सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े लोककल्याणकारी फैसले ले सकती है। सरकार के लिए युवा और महिला सबसे बड़े मतदाता वर्ग रहे हैं। बनबसा की कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए नई कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कौशल विकास योजना को नई धार देकर सरकार युवाओं को ज्यादा रोजगार के अवसर खोलने से संबंधित निर्णय ले सकती है।

भारत-नेपाल की सीमा के पास बसा बनबसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत का हिस्सा है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद यहां पर हुए उपचुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

विज्ञापन

जीतने के बाद धामी ने इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें शारदा कॉरीडोर विकसित करना और सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देना प्रमुख रहा है। चुनावी वर्ष में भी वे अपने मतदाताओं को विशेष संदेश देने का प्रयास कर सकते हैं।

धामी सरकार ने खटीमा और चंपावत के साथ-साथ पूरे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खूब काम किया है। इसका असर पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के रूप में दिखाई दे रहा है। सरकार इस बैठक में भी पर्यटन के जरिए रोजगार बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकती है। बैठक में विधानसभा का आगामी सत्र कब और कहां आयोजित किया जाएगा, इसको लेकर भी निर्णय किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें