फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में 44 केंद्रों पर आज से शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 44 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस बार 5,356 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धारा 163 का सख्ती से पालन किया जाएगा। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण के लिए सचल दल भी तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, समुचित बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश और मूलभूत सुविधाएं कर दी गई है। इस बार हाईस्कूल में 2,879 और इंटर में 2,477 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। सभी परीक्षाएं एक पाली में होंगी। 44 परीक्षा केंद्रों में से 43 मिश्रित और एक एकल केंद्र शामिल है। इस वर्ष डांडा ककनाई और खटोली में दो नए केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रश्नों को धैर्य से पढ़े फिर दें उत्तर
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं करीब आते ही बच्चों के मन में तनाव होने लगता है लेकिन धैर्य से प्रश्नों का उत्तर देना सही होता है। कई बच्चे हड़बड़ी में प्रश्नों के उत्तर लिख देते हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र में एकाग्र होकर प्रश्नों का हल करना जरूरी है। पिछले साल के बोर्ड परीक्षाओं के प्रदेश टॉपरों ने बच्चों को परीक्षा के लिए टिप्स दिए हैं। प्रश्नपत्र सामने आने पर घबराएं नहीं। एक नजर देखने के बाद जिस प्रश्न को आप पहले हल कर सकते हैं। उसे करें और सबसे अंत में सबसे मुश्किल प्रश्नों पर ध्यान दें। परीक्षा के दौरान मुश्किल प्रश्नों से अधिक आसान प्रश्नों का उत्तर दें।
टॉपर से बातचीत

शांत और निडर होकर परीक्षा देनी चाहिए। किसी भी प्रकार की घबराहट या चिंता न करते हुए सिर्फ परीक्षा पर विशेष फोकस करने से अच्छे नंबर प्राप्त किए जा सकते हैं । वर्ष भर पढ़ाई करने के बाद अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा के समय असहज महसूस करते हैं और अच्छे नंबर लाते से चूक जाते हैं। - हिमांशु पालीवाल, पूर्व इंटर टॉपर, छात्र, चंपावत।
विज्ञापन



रोजाना सुबह और शाम छह से आठ घंटे की पढ़ाई करने से अच्छे नंबर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के समय अनावश्यक गतिविधियों को छोड़कर सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। परीक्षा केंद्र में एकाग्र होकर उत्तर देना जरूरी है। - सागर पांडे, टॉपर हाईस्कूल, चंपावत

प्रतिदिन आठ से 10 घंटे की पढ़ाई और निरंतर अभ्यास अच्छे अंक प्राप्त करने का गुरु मंत्र है। परीक्षा के दौरान हर प्रश्न को अच्छे से पढ़ने के बाद सोच समझकर उत्तर देना चाहिए। परीक्षा केंद्र में बैठकर धैर्य से प्रश्नों को देखें और फिर उत्तर लिखें। -लक्षित भंडारी, टॉपर हाईस्कूल, चंपावत
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें