फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन पदाधिकारियों का पिथौरागढ़ डिपो तबादला होने से यूनियन नाराज

Tue, 09 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने तीन पदाधिकारियों का तबादला पिथौरागढ़ करने के आदेश पर कड़ा रोष जताया है। मंडल अध्यक्ष जमुना ने आरएम संचालन को ज्ञापन भेजकर तबादला आदेश निरस्त न होने पर 12 दिसंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनियन की मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा है कि संगठन की डिपो प्रबंधन समिति और क्षेत्रीय प्रबंधन समिति की ओर से मांग पत्र के माध्यम से कर्मियों की समस्याओं को उठाया गया। कई बार वार्ता के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप लगाया कि द्वेष भावना रखते हुए तीन पदाधिकारी मंडल मंत्री नीरज सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी और मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा का तबादला करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की है। तबादले पर यूनियन ने रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए 11 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इधर, रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक आलोक कुमार बनवाल ने बताया कि अनुशासनिक कार्रवाई के तहत विशेष श्रेणी परिचालक नीरज सिंह, रवि शर्मा, हरीश जोशी का पिथौरागढ़ डिपो में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें