टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य।
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन ने शारदा खनन गेट 15 दिसंबर से खुलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को स्थानीय बरात घर में मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष अमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शारदा खनन के लिए वाहन स्वामियों की तैयारियों आदि पर चर्चा की गई। कहा कि शारदा खनन गेट सुचारु कराने के लिए वन विकास निगम, वन विभाग की ओर से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। शारदा खनन से जुड़े वाहन स्वामी गेट खुलवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खनन गेट खुलने से पहले शारदा खनन की बैठक कराने की मांग भी की है। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इस नसीब हुसैन, शाहिद, राकेश सक्सेना, भारत सिंह, शकील हुसैन, मो. अमीन, संजय रॉय, नजीर हुसैन आदि शामिल हैं।