फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में अनियमितता पर टनकपुर में राज्य सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन करते - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ सोमवार को बेरोजगार युवक सड़क पर उतर आए। उन्होंने राज्य सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में युवाओं ने परीक्षा में अनियमितता की एसआईटी टीम गठित कर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद दीपक बेलवाल के नेतृत्व में बेरोजगार युवक पीलीभीत चुंगी चौराहे पर एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के उपरांत उन्होंने एसडीएम दयानंद सरस्वती के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षा में अनियमितता बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद दोबारा परीक्षा कराने का आग्रह किया है। प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल, ललित मोहन जोशी, संदीप सिंह, मानस सिंह, शहवाज अंसारी, राजा यादव, सौरभ रावत, राहुल, दीपक प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, सुनील सिंह, कपिल सिंह, मनोज अटवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें