फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन ग्राम स्मैक के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
बनबसा पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक तस्कर को साढ़े तीन ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपी यूएस नगर जिले का रहने वाला है। बनबसा से नेपाल की ओर जाते समय पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक सीओ बीसी पंत के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह, कां. जीवन चंद्र पांडेय, अभिनंदन गौड़, मतलूब खान क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच एनएचपीसी गेट से कैनाल स्थित प्राइमरी पाठशाला जाने वाले मोड़ के निकट एक बाइक सवार युवक को संदिग्धावस्था में नेपाल की ओर जाते समय रोक लिया। तलाशी में उसके पास 3.68 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता के सिसईयाखेड़ा गांव का रहने वाले परमजीत सिंह पर एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसकी बाइक संख्या यूए06एच-4647 को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें