फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 17 क्रिकेट चैंपियनशिप पर केवि वन का कब्जा

Thu, 31 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय वन ने जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने विजेता और एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। केंद्रीय विद्यालय के शेखर जोशी को मैन ऑफ द मैच और श्याम को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया। सेंट फ्रांसिस के शुभम धामी बेस्ट बालर घोषित किए गए। 
विज्ञापन


स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सेंट फ्रांसिस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 15 ओवरों में सेंट फ्रांसिस ने 87 रनों का स्कोर खड़ा किया। शुभम ने सर्वाधिक 22 और योगेश ने 20 रन बनाए। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाज शेखर ने 3 विकेट चटकाए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए केवि की टीम ने दो विकेट गवांकर मैच जीत लिया। श्याम ने सर्वाधिक 19 और पारस ने 17 रन बनाए। सेंट फ्रांसिस के गेंदबाज शुभम और भरत ने 1-1 विकेट लिए। मैच के निर्णायक दीपक पचौली और कुलदीप थे। समापन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताया। वहां पर सतीश जोशी, गौरव खोलिया, मुकेश साहू, दीपक सेठी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें