फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के कई हिस्सों में पेयजल की समस्या

Thu, 31 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्टा मंदिर के निचले भाग से लेकर मारकोली बाजार तक पेयजल सुविधा नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। ब्लॉक कालोनी, स्टेशन बाजार, बैंक चौक, मारकोली में मात्र एक हैंडपंप है, जहां लोगों की पानी लेने के लिए भीड़ लगी रहती है। यहां के लोगों का कहना है कि उन्हें बगैर पानी के जलकर की अदायगी करनी पड़ रही है। ललित पचौली, सुरेश भट्ट, खुशाल सिंह, त्रिलोचन भट्ट, लाल सिंह पाटनी, शोबन मौनी, राजू बोहरा, अनिल पचौली, कमल गहतोड़ी आदि का कहना था कि वे लगातार जलकल अभियंता का इस ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने टैंकरों से जलापूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर जलकल अभियंता सीएस पंत का कहना है कि पाटी बाजार में लगभग 20 से अधिक लोगों ने लाइनों में टुल्लू पंप लगाए हैं, जिससे पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। इस समस्या की ओर एसडीएम निर्मला बिष्ट का ध्यान आकर्षित करने पर उन्होंने पुलिस के सहयोग से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना के अनुसार पाइप लाइन में टुल्लू लगाने वालों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। यहां भूमि नहीं मिलने के कारण पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए एसडीएम ने पहल करने का आश्वासन दिया है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि भूमि मिलने पर यहां 50 हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक बनाया जाएगा, जिससे यहां की पेयजल व्यवस्था में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें