फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में पुलिस भर्ती प्रक्रिया आज से

Sun, 23 Feb 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी पुरुष भर्ती परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग की। भर्ती के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्गत प्रवेश पत्र और अपने सभी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के नवीनतम दो फोटो भर्ती केंद्र स्थल पर लाना अनिवार्य है।
बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दिवस में 500 अभ्यर्थी शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
-सभी अभ्यर्थी सुबह सात बजे पुलिस लाइन चंपावत में उपस्थित होंगे।

-भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के परिवार के किसी भी सदस्य को पुलिस लाइन परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा-पुलिस लाइन गेट पर प्रवेश पत्रों के फोटो मिलान के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा -अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत/सुझाव के लिए 9411112984, 9456776391 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें