फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने सड़क में बैठे पशुओं को रौंदा, तीन गायों की मौत

विज्ञापन
सड़क में बैठे पशुओं से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बुधवार की रात टनकपुर-बनबसा के बीच हाइवे में तेज रफ्तार कार ने सड़क में बैठे आवारा पशुओं को रौंद डाला। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कालाझाला गोशाला के सचिव मोहित गड़कोटी की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार (एचआर 26 डीयू 2656) का चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से कार चलाते हुए बनबसा से टनकपुर की ओर आ रहा था। विचई के समीप कार ने सड़क में बैठे पशुओं को टक्कर मार दी। जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक गुड़गांव हरियाणा निवासी गौतम खटाना खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 429 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें