फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा पुराना बाजार की सड़क बनी मुसीबत

Thu, 08 Aug 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुराने बाजार स्थित मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो गया है। जगह- जगह सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ जाने से आवागमन में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। बरसाती पानी भरे होने से गड्ढों पर से गुजरते वाहनों से कीचड़ उछल कर पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन

एनएच से रेलवे स्टेशन मार्ग तक बनबसा नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो और चार स्थित पुराने बाजार की सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे पड़ जाने से मार्ग पर से आवागमन दूभर हो गया है। बरसात में गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बनबसा के नागरिकों ने इस सड़क का जीर्णोद्धार करने की मांग की है। लोनिवि के एई संजीव भट्ट ने बताया कि हाॅटमिक्स कर सड़क निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है लेकिन कुछ व्यापारी सड़क को नीची करने या नाली बनाने की मांग पर अड़े हैं। इससे सड़क निर्माण में देरी हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें