फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाया किरोड़ा नाला, डेढ़ घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

Mon, 25 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
किरोडा नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


शहर से लगे पर्वतीय क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से उफनाए किरोड़ा नाले ने सोमवार की सुबह फिर पूर्णागिरि मार्ग को डेढ़ घंटे बाधित रखा। गांवों से शहर के स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राएं फंसे रहे। पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सहारा देकर छात्रों को नाला पार कराया। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह टनकपुर क्षेत्र में तो बारिश नहीं हुई, लेकिन यहां से लगे पर्वतीय क्षेत्र में तड़के मूसलाधार बारिश से पहाड़ी क्षेत्र से मैदान में आने वाले बरसाती नाले भारी उफान पर रहे। पूर्णागिरि मार्ग के यातायात में बाधक बनने वाला किरोड़ा भी करीब डेढ़ घंटे तक उफान पर रहा। नाले के दोनों ओर यात्रियों के साथ ही गांवों से शहर के स्कूलों में आने वाले छात्र-छात्राएं भी फंसे रहे। सूचना पर कोतवाल वीसी शर्मा पुलिस अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और फंसे यात्री व स्कूली बच्चों को नाला पार कराया तब जाकर बच्चे स्कूल पहुंच पाए। बच्चों को नाला पार कराने में बूम पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल पदम सिंह, तैराक जवान गगन कुमार, चालक चामू सिंह, चंचल सिंह और फायर विभाग के तीन जवानों ने मदद की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें